सोम‌वार, 23 मार्च 2026
सम्भल

ईद की नमाज के बाद संभल में भारी पथराव स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी और कीचड़ उछलने पर भिड़े दो पक्ष, गांव में मचा बवाल

By Uttar World Desk

22 मा, 2026 | 10:47 बजे
ईद की नमाज के बाद संभल में भारी पथराव स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी और कीचड़ उछलने पर भिड़े दो पक्ष, गांव में मचा बवाल

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से शांति और सौहार्द को बिगाड़ने वाली एक खबर सामने आई है। यहाँ ईद की नमाज के बाद खुशियों के माहौल के बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। मामला थाना असमौली क्षेत्र का है, जहाँ एक ही समुदाय के दो पक्ष मामूली विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए और आधे घंटे तक जमकर ईंट-पत्थर चले।

विवाद की असली वजह: स्कॉर्पियो स्टंटबाजी मिली जानकारी के अनुसार, ईद की नमाज के बाद कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से नाली का कीचड़ सड़क किनारे खड़े एक शख्स के कपड़ों पर उछल गया। जब उस व्यक्ति ने इसका विरोध किया, तो गाड़ी में सवार दबंग युवकों ने नीचे उतरकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी ।

गोले-बारूद की तरह चले पत्थर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। गांव की गलियों में पत्थर गोले और बारूद की तरह बरसने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों के हाथों में जो डंडे थे, उन्हें वे तलवारों की तरह एक-दूसरे पर भांज रहे थे। इस हिंसक झड़प की वजह से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही पथराव करने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें