शनिवार, 04 अप्रैल 2026
shravasti
श्रावस्ती

श्रावस्ती: शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक, RTE और Udise भुगतान में देरी पर जताई चिंता

By Uttar World Desk

04 अप्र, 2026 | 11:42 बजे
श्रावस्ती: शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक, RTE और Udise भुगतान में देरी पर जताई चिंता

श्रावस्ती। जनपद के हरिहरपुर रानी ब्लॉक स्थित सेमरी के शिव शक्ति मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्र के तत्वावधान और जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले भर के दर्जनों शिक्षक और प्रबंधक शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने Udise और RTE भुगतान में हो रही अत्यधिक देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से विद्यालयों के संचालन और शिक्षकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान नए प्रवेश सत्र (2026-27) की रणनीति और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी जिला महामंत्री कैश अली और अन्य पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिला प्रमुख सचिव कमल सिंह, सचिव गिरीश चंद्र मिश्र सहित इकौना, गिलौला और हरिहरपुर रानी के ब्लॉक अध्यक्ष व भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में लंबित देयकों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

Uttar World से जुड़ें

Like Page