मंगलवार, 17 मार्च 2026
सीतापुर

सीतापुर: मामूली विवाद में सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में सनसनी

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 02:58 बजे
सीतापुर: मामूली विवाद में सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में सनसनी

सीतापुर : जिले के नैमिषारण्य इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह और आपसी कहासुनी ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक युवक ने अपने ही सगे भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बुधवार की शाम की है, जब आरोपी श्यामू का अपने बड़े भाई हरीश और छोटे भाई रामू से किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि श्यामू ने धारदार हथियार से अपने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आई भाभी पूनम पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। इस हमले में हरीश और उनकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई रामू गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्यामू को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे ठाकुर नगर इलाके में दहशत का माहौल है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें