मंगलवार, 17 मार्च 2026
सुलतानपुर

सुलतानपुर में पहचान बदलकर रची शादी की साजिश बीच रास्ते में दूल्हे से मांगी रंगदारी लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

By Uttar World Desk

12 फ़र, 2026 | 11:45 बजे
सुलतानपुर में पहचान बदलकर रची शादी की साजिश बीच रास्ते में दूल्हे से मांगी रंगदारी लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

सुलतानपुर | जिले में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भोले-भाले लोगों को शादी के झांसे में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। यह मामला तब सामने आया जब राजस्थान से आए एक परिवार को शादी के तुरंत बाद बीच रास्ते में ब्लैकमेल किया जाने लगा।

राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले जगदीश ने अपने बेटे रोहिताश की शादी देवरिया की रहने वाली सुमन नाम की युवती से तय की थी। शादी संपन्न होने के बाद जब परिवार बहू और उसकी सहेली को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए राजस्थान लौट रहा था, तभी माइलस्टोन 110 के पास दुल्हन ने अचानक गाड़ी रुकवा दी। गाड़ी रुकते ही दुल्हन और उसकी सहेली ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने दूल्हा पक्ष से 64 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

जांच में खुला चौंकाने वाला राज - पीड़ित परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत धनपतगंज पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि जिसे परिवार 'सुमन' समझकर बहू बनाकर ले जा रहा था, उसका असली नाम मुस्कान है। पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया कि मुस्कान पहले से शादीशुदा है, उसका पति परवेज है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

गिरोह के सदस्य गिरफ्तार - पुलिस ने इस मामले में मुस्कान, उसकी सहेली शशि, रानी, निशा और उनके सहयोगी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से शादी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह धर्म और पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का काम करता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

उत्तर वर्ल्ड टीम की सलाह - शादी जैसे पवित्र बंधन में जुड़ने से पहले सामने वाले पक्ष की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि आप ऐसे गिरोहों का शिकार होने से बच सकें।


Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें