मंगलवार, 17 मार्च 2026
टेक्नोलॉजी

सैमसंग का धमाका: मेट्रो और बस में अब कोई नहीं झांक पाएगा आपके फोन में, Galaxy S26 Ultra में आया जादुई 'Privacy Display'

By Uttar World Desk

26 फ़र, 2026 | 11:39 बजे
सैमसंग का धमाका: मेट्रो और बस में अब कोई नहीं झांक पाएगा आपके फोन में, Galaxy S26 Ultra में आया जादुई 'Privacy Display'

UttarWorld Tech Desk | नई दिल्ली : स्मार्टफोन की दुनिया के दिग्गज सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra के साथ एक ऐसी तकनीक पेश की है, जिसकी जरूरत हर उस इंसान को थी जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट या भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करता है। सैमसंग ने दुनिया का पहला इन-बिल्ट 'प्राइवेसी डिस्प्ले' (Privacy Display) पेश किया है।

अक्सर जब हम बस या मेट्रो में सफर करते हैं, तो बगल में बैठा व्यक्ति हमारे फोन की स्क्रीन में झांकने लगता है। सैमसंग का नया प्राइवेसी डिस्प्ले इसी समस्या का हल है। जब आप फोन को सीधा देख रहे होंगे, तो स्क्रीन बिल्कुल नॉर्मल और ब्राइट दिखेगी। लेकिन जैसे ही कोई बगल से (साइड एंगल) देखने की कोशिश करेगा, उसे स्क्रीन पर सिर्फ अंधेरा या धुंधला सा साया दिखाई देगा।सेंसर्स का कमाल, यह फीचर फोन के फ्रंट कैमरा और एआई (AI) सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। जैसे ही फोन को पता चलता है कि आपके अलावा कोई और चेहरा स्क्रीन की ओर देख रहा है, यह फीचर अपने आप एक्टिवेट हो जाता है।

पुराने स्क्रीन गार्ड से कैसे है अलग?

बाजार में मिलने वाले प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड्स स्क्रीन को हमेशा के लिए थोड़ा काला कर देते हैं और उसकी क्लैरिटी (Clarity) घटा देते हैं। लेकिन सैमसंग की यह तकनीक हार्डवेयर आधारित है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस या क्वालिटी को खराब नहीं करता। आप खुद चुन सकते हैं कि आपको कितनी प्राइवेसी चाहिए। आप इसे जरूरत पड़ने पर ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। चाहे आप फोन सीधा (Portrait) पकड़ें या लेटाकर (Landscape), यह फीचर हर स्थिति में आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रखता है।

Narrow Pixel का जादू

सैमसंग ने इस डिस्प्ले के लिए एक खास 'ब्लैक मैट्रिक्स' और 'नारो पिक्सेल' आर्किटेक्चर तैयार किया है। यह लाइट को फैलाने के बजाय सीधे आपकी आँखों की तरफ 'टाइट बीम' में भेजता है, जिससे साइड से देखने वालों को कुछ नजर नहीं आता।

उत्तर वर्ल्ड विशेष राय:

सैमसंग का यह फीचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो अपनी निजी चैट्स और बैंक डिटेल्स को सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित रखना चाहते हैं। दिल्ली मेट्रो जैसी जगहों पर सफर करने वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें