वाराणसी: सोशल मीडिया पर एक 10 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने धर्म नगरी काशी की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच गंगा में एक बड़ी नाव पर विशालकाय डीजे सिस्टम लगा हुआ है।
नाव पर सवार दर्जनों युवक तेज संगीत की धुन पर नाच रहे हैं और हुड़दंग मचा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दृश्य शीतला माता के बधावे के दौरान का है, लेकिन जिस तरह से पवित्र गंगा नदी के बीच शोर-शराबा और कथित तौर पर नशा किया गया, उसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।