मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
varanasi
वाराणसी

वाराणसी: बुलेट पर लिखवाया UGC का बाप पुलिस ने उतारा सारा नशा बीच सड़क पर सीज हुई गाड़ी

By Uttar World Desk

07 अप्र, 2026 | 07:29 बजे
वाराणसी: बुलेट पर लिखवाया UGC का बाप पुलिस ने उतारा सारा नशा बीच सड़क पर सीज हुई गाड़ी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में नियम तोड़ना अब भारी पड़ रहा है, चाहे आप खुद को किसी का भी 'बाप' क्यों न समझें। ताजा मामला प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है, जहां एक युवक को अपनी बुलेट बाइक पर अजीबोगरीब नंबर प्लेट लगवाना महंगा पड़ गया।

वाराणसी की सड़कों पर एक युवक अपनी बुलेट (UP65 BJ 3145) पर सवार होकर घूम रहा था। उसने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर नंबर लिखने के बजाय बड़े-बड़े अक्षरों में "UGC का बाप" लिखवा रखा था। युवक का यह 'स्वैग' उस समय धरा का धरा रह गया जब उसकी मुलाकात वाराणसी पुलिस से हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पुलिस की नज़र पड़ने के बाद, वाराणसी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने न केवल युवक को बीच सड़क पर रोका, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और भड़काऊ नंबर प्लेट के आरोप में उसकी बुलेट को तुरंत सीज (Seize) कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों पर जातिसूचक, पदसूचक या ऐसे किसी भी शब्द का इस्तेमाल कानूनन अपराध है।

Uttar World से जुड़ें

Like Page