मंगलवार, 17 मार्च 2026
वाराणसी

वाराणसी के त्रिदेव मंदिर के सामने चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने गेस्ट हाउस पर मारा छापा

By Uttar World Desk

31 जन, 2026 | 09:52 बजे
वाराणसी के त्रिदेव मंदिर के सामने चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने गेस्ट हाउस पर मारा छापा

वाराणसी (पूर्वांचल): धर्मनगरी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रसिद्ध त्रिदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित 'विजय लक्ष्मी पेइंग गेस्ट हाउस' पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया।

सीपी हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन: यह पूरी कार्रवाई पुलिस कमिश्नर (CP) संवाद हेल्पलाइन नंबर पर मिली एक गुप्त शिकायत के आधार पर हुई। शिकायत मिलने के बाद एसीपी के नेतृत्व में टीम ने पहले मामले की गोपनीय जांच की। जब सूचना पुख्ता हो गई, तब पुलिस ने घेराबंदी कर गेस्ट हाउस पर धावा बोला।

चौकी से महज 400 मीटर दूर चल रहा था धंधा: हैरानी की बात यह है कि यह गेस्ट हाउस दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में अवैध देह व्यापार का काला धंधा फल-फूल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।

संचालक पर कसेगा शिकंजा: भेलूपुर पुलिस पकड़े गए सभी लोगों को थाने ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें