रविवार, 19 अप्रैल 2026
kanpur
कानपुर

कानपुर: कल्याणपुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर, 2 अस्पताल सील, कई संचालक ताला लगाकर फरार

By Uttar World Desk

18 अप्र, 2026 | 12:28 बजे
कानपुर: कल्याणपुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर, 2 अस्पताल सील, कई संचालक ताला लगाकर फरार

कानपुर (कल्याणपुर): स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. रमित रस्तोगी के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी से इलाके के फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान दो अस्पतालों को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि 6 अन्य अस्पतालों की ओटी (OT) सील कर उन्हें नोटिस थमाया गया है।

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे अस्पताल: जांच के दौरान 'स्टार थ्री हॉस्पिटल' और 'कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल' बिना किसी वैध पंजीकरण के चलते पाए गए। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वारों और ओटी को सील कर दिया है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल संचालकों को तीन दिन के भीतर परिसर पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए हैं।

टीम को देखते ही भागे संचालक, थाने में रिपोर्ट: स्वास्थ्य विभाग की सख्ती देख क्षेत्र के कई अस्पताल संचालक ताला लगाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। बारासिरोही स्थित गांधी हॉस्पिटल के संचालक टीम को देखते ही गेट पर ताला लटकाकर फरार हो गए। इसके अलावा मान्या हॉस्पिटल और संवारिया हॉस्पिटल में भी यही नज़ारा देखने को मिला।

थाना स्तर पर होगी कार्रवाई: एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि ताला लगाकर भागने वाले संचालकों की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है। अब इन फरार संचालकों पर थाना स्तर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से यह साफ़ संदेश गया है कि मानकों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा।

Uttar World से जुड़ें

Like Page