कानपुर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के हफ्तों और महीनों से अपनी ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।
नोटिस का जवाब न देना पड़ा भारी:
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लापता पुलिसकर्मियों को बार-बार पत्र लिखकर और नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन किसी ने भी वापस आने या जवाब देने की जहमत नहीं उठाई। विभाग अब इस बात की गोपनीय जांच भी करा रहा है कि आखिर इतनी लंबी अवधि से इन पुलिसकर्मियों के गायब रहने की असली वजह क्या है।
बर्खास्तगी की तलवार लटकी:
कमिश्नर ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन सस्पेंड पुलिसकर्मियों ने अपना पक्ष नहीं रखा, तो उनकी सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों की पूरी सूची:
क्रमांक नाम पद कितने दिन से गायब
1 मोनू सिंह दरोगा 54 दिन
2 राजेन्द्र कुमार तिवारी दरोगा 139 दिन
3 दुष्यन्त कांस्टेबल 168 दिन
4 अंकुर कांस्टेबल 135 दिन
5 करन कांस्टेबल 49 दिन
6 जितेन्द्र कांस्टेबल 43 दिन
7 प्रवीन कुमार कांस्टेबल 40 दिन
8 भूपेन्द्र कांस्टेबल 52 दिन
9 रवि कांस्टेबल 107 दिन
10 कुंवर पाल अनुचर 74 दिन
11 जय प्रकाश सिंह अनुचर 40 दिन
12 छोटे लाल स्वीपर 56 दिन