सोम‌वार, 20 अप्रैल 2026
firozabad
फिरोजाबाद

फ़िरोज़ाबाद: अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गैंगस्टर और गौवध समेत कई मामलों में था वांछित

By Uttar World Desk

20 अप्र, 2026 | 01:39 बजे
फ़िरोज़ाबाद: अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गैंगस्टर और गौवध समेत कई मामलों में था वांछित

फ़िरोज़ाबाद (रसूलपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत रसूलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ग्रिप्त में आरोपी
चित्र: पुलिस की ग्रिप्त में आरोपी।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुरुदेव नगर से आगे जगदंबा भट्टे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रहीश पुत्र बाबू कुरैशी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में किशननगर का निवासी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रहीश एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की तरह है। उसके खिलाफ पहले से ही गौवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विमल कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह और कांस्टेबल रिंकू चौधरी शामिल रहे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने और अपराध फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Uttar World से जुड़ें

Like Page