मेरठ (मोदीपुरम)। जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 8 साल की सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल के मुताबिक, यह शर्मनाक घटना 17 अप्रैल की रात की है। बच्ची के साथ हुई इस हरकत की जानकारी शनिवार को तब हुई जब मासूम ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां ने बिना देर किए पल्लवपुरम थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूमों के खिलाफ होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त पैरवी की जाएगी।