सोम‌वार, 20 अप्रैल 2026
ayodhya
अयोध्या

अयोध्या: राम की पैड़ी पर छेड़छाड़ करने वाले मनबढ़ की महिला सफाई कर्मियों ने चप्पलों से की जमकर कुटाई, वीडियो वायरल

By Uttar World Desk

20 अप्र, 2026 | 08:28 बजे
अयोध्या: राम की पैड़ी पर छेड़छाड़ करने वाले मनबढ़ की महिला सफाई कर्मियों ने चप्पलों से की जमकर कुटाई, वीडियो वायरल

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'राम की पैड़ी' पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले एक युवक की महिलाओं ने बीच सड़क पर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक, जो नशे में धुत था, वहाँ काम कर रही महिला सफाई कर्मियों पर भद्दी फब्तियां कसने लगा और उनके साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि यह युवक अक्सर यहाँ आने-जाने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

 युवक की हरकतों से तंग आकर महिला सफाई कर्मियों ने उसे घेर लिया और उसकी चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

aवायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक महिला कर्मचारी युवक को सबक सिखा रही हैं। फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और राम की पैड़ी पर सुरक्षा बढ़ाई जाए।

Uttar World से जुड़ें

Like Page