सोम‌वार, 20 अप्रैल 2026
varanasi
वाराणसी

वाराणसी से मुंबई और कोलकाता के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, मई से जुलाई तक यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें पूरा शेड्यूल

By Uttar World Desk

20 अप्र, 2026 | 07:57 बजे
वाराणसी से मुंबई और कोलकाता के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, मई से जुलाई तक यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें पूरा शेड्यूल

बनारस स्टेशन से लोकमान्य तिलक और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनों का ऐलान; गाजीपुर, बलिया और छपरा के यात्रियों को भी होगा बड़ा फायदा।

वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। वाराणसी (बनारस स्टेशन) से मुंबई और कोलकाता के लिए विशेष समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा मई के पहले सप्ताह से शुरू होकर जुलाई तक जारी रहेगी।

कोलकाता के लिए विशेष ट्रेन (05048/05047): बनारस स्टेशन से कोलकाता के लिए ट्रेन नंबर 05048 प्रत्येक मंगलवार (21 और 28 अप्रैल) को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा और आसनसोल होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुँचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05047) बुधवार को कोलकाता से चलकर अगले दिन सुबह बनारस पहुँचेगी।

मुंबई (LTT) के लिए समर स्पेशल (01073/01074): पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  • ट्रेन नंबर 01073: 6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे मुंबई से चलेगी।

  • ट्रेन नंबर 01074: 8 मई से 17 जुलाई तक हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे बनारस से मुंबई के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन झांसी, इटारसी और भुसावल के रास्ते चलेगी।

इन तारीखों का रखें ध्यान: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 6 मई को ट्रेन नंबर 01073 के स्थान पर 01125 और 12 जून को ट्रेन नंबर 01074 के स्थान पर 01126 का संचालन किया जाएगा। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों को गर्मी के सीजन में कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

Uttar World से जुड़ें

Like Page