गुरूवार, 14 मई 2026
लखनऊ

समाजवादी परिवार में शोक की लहर: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

By Uttar World Desk

13 मई, 2026 | 01:29 बजे
समाजवादी परिवार में शोक की लहर: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी कुनबे के लिए आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतिक यादव का आज बुधवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही सैफई से लेकर लखनऊ तक शोक की लहर दौड़ गई है और सपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम अस्पताल की ओर उमड़ पड़ा है।

प्रतीक यादव, जो अपनी फिटनेस और लग्जरी कारों के शौक के लिए जाने जाते थे, उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपना पूरा ध्यान रियल एस्टेट व्यवसाय और जिम चेन के संचालन पर लगाया। हालांकि वे सक्रिय राजनीति में नहीं थे, लेकिन समाजवादी परिवार के हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे हमेशा साथ खड़े नजर आते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती समेत प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव समेत परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुँच चुके हैं, और बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा सकता है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें