सोम‌वार, 20 अप्रैल 2026
varanasi
वाराणसी

वाराणसी: शिवाला घाट पर देवदूत बने नाविक, गंगा में डूबते आंध्र प्रदेश के 15 तीर्थयात्रियों को बचाया

By Uttar World Desk

20 अप्र, 2026 | 07:35 बजे
वाराणसी: शिवाला घाट पर देवदूत बने नाविक, गंगा में डूबते आंध्र प्रदेश के 15 तीर्थयात्रियों को बचाया

स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से मचा हड़कंप; मल्लाहों ने बांस और रस्सियों के सहारे बचाई जान, टला बड़ा हादसा।

वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध शिवाला घाट पर सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गंगा स्नान कर रहे 15 तीर्थयात्रियों का एक जत्था डूबने लगा। ये सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से काशी भ्रमण और दर्शन-पूजन के लिए आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान जत्थे के कुछ लोग गहरे पानी की ओर चले गए, जिन्हें बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तुरंत मोर्चा संभाला। किसी ने बांस फेंका तो किसी ने लंबी रस्सी के सहारे श्रद्धालुओं को पकड़ने की कोशिश की। कई नाविकों ने खुद गंगा में कूदकर डूब रहे लोगों को सुरक्षित किनारे पहुँचाया।

इस बचाव कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाविकों के साहस की जमकर सराहना की जा रही है। समय रहते मिली मदद के कारण सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Uttar World से जुड़ें

Like Page