सैन फ्रांसिस्को (25 अप्रैल, 2026): दिग्गज चिप निर्माता कंपनी इंटेल (Intel) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। कंपनी के शेयरों में 24% की भारी बढ़त देखी गई, जो अक्टूबर 1987 के बाद एक दिन में होने वाला सबसे बड़ा प्रतिशत लाभ है। यह उछाल इंटेल द्वारा अगले तिमाही के लिए जारी किए गए शानदार राजस्व अनुमानों (Revenue Outlook) के बाद आया है।
शानदार कमाई का अनुमान ($14.8 बिलियन)
इंटेल ने घोषणा की है कि उसे अगली तिमाही में $14.8 बिलियन का राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह आंकड़ा वॉल स्ट्रीट के जानकारों और विश्लेषकों के अनुमान से कहीं ज़्यादा है। कंपनी के इस भरोसे ने निवेशकों के बीच उत्साह भर दिया है। सर्वर प्रोसेसर (Server Processors) की बढ़ती मांग और कंपनी के बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए किए गए पुराने निवेश। डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाले इंटेल के Xeon सर्वर चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है, जो आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का आधार हैं।
लिप-बू तान (Lip-Bu Tan) का बड़ा बयान
इंटेल के सीईओ लिप-बू तान ने इस सफलता का श्रेय कंपनी की 'कमबैक' रणनीति को दिया है। उन्होंने कहा कि "हम AI की लहर पर सवार होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाने में कुछ सप्लाई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कंपनी उस पर तेज़ी से काम कर रही है।
बाजार पर असर: अन्य चिप कंपनियों को भी फायदा
इंटेल की इस जीत ने पूरे टेक बाजार में सकारात्मक ऊर्जा भर दी है इंटेल की रिपोर्ट के बाद अन्य बड़ी चिप कंपनियों जैसे AMD और Arm के शेयरों में भी दोहरे अंकों (Double digits) में बढ़त देखी गई। अगस्त 2025 में व्हाइट हाउस के साथ हुई एक डील के बाद इंटेल में अमेरिकी सरकार का निवेश लगभग चार गुना बढ़ गया है, जो कंपनी की रणनीतिक अहमियत को दर्शाता है।
उत्तर वर्ल्ड बिजनेस एनालिसिस
यह उछाल साफ संकेत देता है कि भले ही पिछले कुछ समय में इंटेल चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन AI के दौर में उसने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। $106 प्रति बैरल तेल और वैश्विक तनाव के बीच, टेक सेक्टर से आई यह खबर निवेशकों के लिए राहत की सांस है।