शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
sports
खेल समाचार

संजू सैमसन का ऐतिहासिक शतक, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 रनों का विशाल लक्ष्य

By Uttar World Desk

23 अप्र, 2026 | 10:12 बजे
संजू सैमसन का ऐतिहासिक शतक, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 रनों का विशाल लक्ष्य

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 207 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। UttarWorld की रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

संजू सैमसन आज अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मुख्य विशेषताएं रहीं जिनमे 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के। स्ट्राइक रेट 187.04 की रफ्तार से रन बनाए। यह संजू का आईपीएल करियर का 5वां शतक है, जिससे उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे केवल विराट कोहली (8), जोस बटलर (7) और क्रिस गेल (6) हैं। संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले CSK बल्लेबाज बन गए हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 73 रन ठोक दिए। यह मुंबई के खिलाफ चेन्नई का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर अल्लाह गजनफर का शिकार हुए।

एक समय चेन्नई बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की: अल्लाह गजनफर: मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने गायकवाड़ और शिवम दुबे (5) के महत्वपूर्ण विकेट लिए। मिचेल सेंटनर: सरफराज खान (14) को आउट कर साझेदारी तोड़ी। डेवाल्ड ब्रेविस: 21 रनों की पारी खेलकर अश्वनी कुमार की गेंद पर आउट हुए।

15 ओवर तक चेन्नई का स्कोर 149/4 था। आखिरी 5 ओवरों में संजू ने डेब्यू कर रहे कृष्ण भगत के एक ही ओवर में 15 रन बटोर लिए। जसप्रीत बुमराह: हमेशा की तरह किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। 19वें ओवर में बुमराह ने केवल 10 रन दिए। फिनिशिंग टच: संजू सैमसन ने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरकर टीम का स्कोर 207/6 तक पहुँचाया।

वानखेड़े की पिच पर 208 रनों का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा, हालांकि ओस (Dew) मुंबई के बल्लेबाजों की मदद कर सकती है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Uttar World से जुड़ें

Like Page