गुरूवार, 14 मई 2026
खेल समाचार

RCB को बड़ा झटका: चोटिल हुए फिल साल्ट, अगले मुकाबलों में खेलने पर सस्पेंस

By Uttar World Desk

04 मई, 2026 | 04:32 बजे
RCB को बड़ा झटका: चोटिल हुए फिल साल्ट, अगले मुकाबलों में खेलने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे से एक बुरी खबर आ रही है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) उंगली में चोट के कारण टीम से बाहर हो सकते हैं। इस खबर ने आरसीबी के फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल्ट को अभ्यास सत्र (Practice Session) के दौरान उंगली में चोट लगी। शुरुआती जांच के बाद उनकी चोट को लेकर संशय बना हुआ है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रखी है।

फिल साल्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है। अगर वह अगले कुछ मैचों से बाहर होते हैं, तो टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ेगा। मध्यक्रम पर दबाव बढ़ सकता है। टीम को एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज की कमी खल सकती है।

साल्ट की अनुपस्थिति में आरसीबी को अपने बेंच स्ट्रेंथ की ओर देखना होगा। टीम के पास कुछ विदेशी विकल्प मौजूद हैं, लेकिन साल्ट जिस फॉर्म में थे, उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें