गुरूवार, 14 मई 2026
राष्ट्रीय खबर

ममता का किला ढहा: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, मोदी-शाह का मिशन ईस्ट पूरा

By Uttar World Desk

04 मई, 2026 | 11:53 बजे
ममता का किला ढहा: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, मोदी-शाह का मिशन ईस्ट पूरा

कोलकाता/नई दिल्ली: भारत की राजनीति में सोमवार का दिन एक नए युग की शुरुआत लेकर आया है। सालों के कड़े संघर्ष और चुनावी रणनीतियों के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल के 'अभेद्य' किले को फतह कर लिया है। यह जीत न केवल ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत है, बल्कि पूर्वी भारत में BJP के वर्चस्व की मुकम्मल तस्वीर भी है।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन: मुख्य बिंदु

पिछले तीन चुनावों से लगभग 39% वोट शेयर पर टिकी BJP ने इस बार 44% से अधिक वोट हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार किया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गढ़ माने जाने वाले बंगाल में 15 साल बाद 'दीदी' की विदाई हुई है। इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आक्रामक कैंपेनिंग को दिया जा रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाया।

दक्षिण भारत और अन्य राज्यों का हाल

सिर्फ बंगाल ही नहीं, भारत के अन्य राज्यों से भी बड़े उलटफेर की खबरें आईं तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी नई पार्टी TVK ने बड़ा धमाका करते हुए एमके स्टालिन की DMK सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने वामपंथी सरकार (LDF) को हराकर केरल में सत्ता हासिल की, जिससे भारत में अंतिम कम्युनिस्ट सरकार का भी अंत हो गया। असम और पुडुचेरी में BJP अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही।

अमित शाह बने मैन ऑफ द मैच

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल की इस जीत ने अमित शाह का कद पार्टी में बहुत बढ़ा दिया है। उन्हें इस जीत का मुख्य शिल्पकार माना जा रहा है, जिससे भविष्य में मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें