गुरूवार, 14 मई 2026
दिल्ली

विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनीं इलेक्ट्रिकल लॉक्स और सुरक्षा खामियां जानें उस खौफनाक रात की पूरी टाइमलाइन

By Uttar World Desk

05 मई, 2026 | 12:34 बजे
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनीं इलेक्ट्रिकल लॉक्स और सुरक्षा खामियां जानें उस खौफनाक रात की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में हुई आगजनी की घटना ने एक बार फिर राजधानी में चल रहे अवैध और असुरक्षित संस्थानों की पोल खोल दी है। इस हादसे में मासूम बच्चों की जान जाने के पीछे सिर्फ आग नहीं, बल्कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का न होना और इलेक्ट्रिकल लॉक्स का लगा होना मुख्य कारण बनकर उभरा है।

जांच में सामने आई समय सीमा के अनुसार घटना इस प्रकार घटी शनिवार देर रात विवेक विहार के इस सेंटर में अचानक धुंआ उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, सेंटर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडरों में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई और आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन कई मासूमों ने दम तोड़ दिया था।

जांच रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि बिल्डिंग में लगे इलेक्ट्रिकल लॉक सिस्टम ने बच्चों और स्टाफ को बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया। आग लगने की वजह संभवतः शॉर्ट सर्किट थी। जैसे ही बिजली कटी, बिल्डिंग के ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिकल लॉक्स जाम हो गए। सेंटर में आपातकालीन निकासी का कोई रास्ता नहीं था, जिससे लोग अंदर ही फंस कर रह गए। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि वहां अवैध रूप से ऑक्सीजन और अन्य गैसों की फिलिंग का काम हो रहा था, जिसने आग को भड़काने का काम किया।

इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली सरकार ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सभी निजी अस्पतालों व केयर सेंटर्स के फायर ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें